राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने आज मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय का दौरा किया। उन्होंने जनजातीय अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने छात्रावास सुविधाओं और जनजातीय विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी ली।
श्री आर्य ने कहा कि जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और शैक्षणिक माहौल देने के लिए सभी पक्षों को मिलकर काम करना होगा। बैठक में मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल भी मौजूद रहे।
श्री आर्य ने कल अनूपपुर जिले में ही ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत की थी। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनना चाहिए।