दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही। जागृति मिश्रा का निर्माणाधीन पशु आश्रय स्थल कथित तौर पर बिना पूर्व नोटिस के ध्वस्त कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने जूनियर इंजीनियर के आचरण की जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी को पशु आश्रय स्थल स्थापित करने में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा।
News On AIR | अक्टूबर 25, 2026 9:14 अपराह्न
पशु कल्याण कार्यकर्ता जागृति मिश्रा को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता