नवम्बर 4, 2026 8:37 पूर्वाह्न

printer

चक्रवात मुरसु से तेज बारिश और बाढ़ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश सरकार ने बचाव और राहत कार्यों को तेज किया

आंध्र प्रदेश सरकार ने चक्रवात मुरसु की वजह से आई तेज बारिश और बाढ़ से बचाव और राहत कार्य तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने और संवेदनशील तथा निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अब तक 12 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित जिलों में राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल की कई टीम तैनात की गई हैं।