जुलाई 19, 2026 10:59 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कल भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली अगस्त को इस हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री, चंद्रबाबू नायडू ने हवाई अड्डे को राज्य के उत्तरी हिस्से के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। अमरावती में एक बैठक में उन्होंने कहा कि इससे निवेश बढ़ेगा, संपर्क में सुधार होगा, पर्यटन और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

समीक्षा बैठक में नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू, राज्य मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी  उपस्थित रहे।