जुलाई 9, 2026 7:43 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ‘मी भूमि-मी हक्कू’ कार्यक्रम में किसानों को पट्टादार पासबुक वितरित की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज नंद्याल जिले के बनगनपल्ले में मी भूमि-मी हक्कू कार्यक्रम में किसानों को पट्टादार पासबुक वितरित किए। एक जनसभा में श्री नायडू ने कहा कि सरकार भूमि विवादों को हल करने और भू-स्वामित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ नये पट्टादार पासबुक जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का लक्ष्य मार्च 2027 तक 9 हजार 833 गांवों में 72 लाख 70 हजार 605 पट्टादार पासबुक वितरित करना और राज्‍य को भूमि विवादों से मुक्त बनाना है।