जुलाई 18, 2026 8:48 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मत्स्य पालन और किसानों से जुड़े मुद्दों पर केंद्र से मांगा सहयोग

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मत्स्य पालन, तंबाकू किसानों और रायलसीमा एकीकृत बागवानी विकास योजना से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है। अमरावती में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से मुलाकात के दौरान श्री नायडू ने झींगा आहार उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की लागत कम करने के लिए नीतिगत कदम उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि बढ़ती लागत से मत्स्यपालकों और समुद्री उत्पादों के निर्यात पर असर पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने तंबाकू किसानों के हितों की रक्षा, समुद्री उत्पादों के निर्यात शुल्क में कमी और रायलसीमा क्षेत्र में बागवानी विकास के लिए केंद्र से सहयोग की मांग की।