आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आज अमरावती में राजधानी क्षेत्र के किसानों के साथ भूमि की साझेदारी के दूसरे चरण के मुद्दे पर बैठक की।
मुख्यमंत्री ने ताडिकोंडा और पेडाकुरापाडु विधानसभा क्षेत्रों के 10 गांवों के किसानों से बातचीत की। चर्चा राजधानी के विकास के लिए भूमि की साझेदारी से संबंधित चिंताओं और आश्वासनों पर केंद्रित थी। उन्होंने दूसरे चरण के तहत भूमि देने वाले किसानों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 10 वर्षों की अवधि के लिए प्रति एकड़ 40 हजार रुपये की पट्टा राशि का भुगतान प्रतिवर्ष किया जाएगा।
श्री नायडू ने किसानों को राहत प्रदान करते हुए प्रति परिवार डेढ़़ लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने पर भी सहमति जताई। इसके अतिरिक्त, उन्होंने आश्वासन दिया कि पट्टा राशि में प्रति वर्ष तीन हजार रुपये की वृद्धि की जाएगी।
बैठक का उद्देश्य किसानों में विश्वास जगाना और राजधानी विकास प्रक्रिया में उनका सहयोग सुनिश्चित करना था।