कुलगाम जिले के लारू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का 1 आतंकवादी मारा गया है। हालांकि, उसका शव अभी बरामद नहीं हुआ है। दोनों ओर से गोलीबारी रुक गई है, लेकिन सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षाबल मारे गए आतंकवादी के शव को बरामद करने में जुटे हैं। इस संबंध में और जानकारी की प्रतीक्षा है।
कुलगाम जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले 6 दिनों से व्यापक तलाशी अभियान चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सुरक्षाबल कई गांवों में घर-घर जाकर भी तलाशी ले रहे हैं। संयुक्त अभियान में सेना की नौवीं राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 18वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान शामिल हैं।