इस्राएल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने आज कहा कि उन्होंने गाजा शहर में एक हवाई हमले में हमास के एक कमांडर को मार गिराया है। कमांडर की पहचान मोमेन अहमद सलामेह अय के रूप में हुई है। कमांडर पर आरोप है कि उसने गाजा शहर में हमास के कब्जे में इस्राएल के बंधकों को रखा हुआ था और वह हमास की गाजा ब्रिगेड के कमांडरों का सहायक था। इस्राएल की सेना के अनुसार उसने हाल ही में इस्राएल के सैनिकों और नागरिकों पर हमले तेज किए थे और हमास की क्षमताओं को फिर से मजबूत करने का प्रयास किया था। एक बयान में आईडीएफ ने कहा कि उसने कल किए गए हवाई हमले से पहले नागरिक हताहतों को कम करने के लिए कदम उठाए थे।
News On AIR | अक्टूबर 14, 2026 9:46 अपराह्न
गाजा शहर में एक हवाई हमले में हमास के एक कमांडर को मार गिराया: आईडीएफ