केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज प्रस्तावित सियांग ऊपरी बहुउद्देशीय परियोजना को अरुणाचल प्रदेश के विकास और भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया और सियांग क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक अधिकार और हितों की रक्षा की जाएगी। बांदरदेवा स्थित पीटीसी में अरुणाचल प्रदेश पुलिस को राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज प्रदान करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित समुदायों के साथ रचनात्मक संवाद के माध्यम से उनकी चिंताओं का समाधान करेगी। उन्होंने परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए आकर्षक पुनर्वास और पुनर्स्थापन पैकेज का भी वादा किया और कहा कि स्थानीय पहचान और अधिकारों की कीमत पर विकास नहीं होगा।
News On AIR | नवम्बर 21, 2026 9:13 अपराह्न
गृह मंत्री अमित शाह ने सियांग परियोजना को अरुणाचल प्रदेश के विकास और ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बताया