अक्टूबर 29, 2026 10:12 अपराह्न

printer

इलाहाबाद HC ने सपा नेता आज़म खान और उनके बेटे को फर्जी पासपोर्ट और दोहरे पैन कार्ड मामले में जमानत दी

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म खान को फर्जी पासपोर्ट और दोहरे पैन कार्ड मामले में जमानत दे दी है। अदालत ने दोनों की सजा निलंबित कर दी, लेकिन उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

अदालत ने 15 नवम्बर को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म ने दोहरे पैन कार्ड मामले में अपनी दोषसिद्धि और सजा को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाएं दायर की थीं।