रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास ने आज बताया कि रासायनिक टैंकर यारा जे पर सवार सभी 9 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और जहाज रोमानिया के कॉन्स्टांटा बंदरगाह पहुंच गया है।
रोमानिया में भारत के राजदूत मनोज मोहापात्रा ने रोमानियाई अधिकारियों और जहाज के सुरक्षा अधिकारी से बातचीत के बाद इसकी पुष्टि की। उन्होंने चालक दल को भारत सरकार की ओर से पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया। इस बीच, इसी महीने की छह तारीख को काला सागर में हमले के बाद वाणिज्यिक जहाज एमवी रॉयड मैमादोव से बचाए गए तीन भारतीय नागरिक रोमानिया से भारत के लिए रवाना हो गए हैं।