केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पुष्टि की है कि संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह बंदरगाह पर कल ड्रोन हमले में पनामा ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर पर सवार सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। श्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और अधिकारी भारतीय चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के संपर्क में हैं। यह घटना खाड़ी क्षेत्र और काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों पर बढ़ते हमलों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुई है।
News On AIR | अक्टूबर 10, 2026 9:40 अपराह्न
शारजाह बंदरगाह पर ड्रोन हमले में सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल