अप्रैल 19, 2026 5:56 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में अगले 48 घंटे गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने विदर्भ, मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कल और मंगलवार को गरज के साथ बिजली और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई है। कोंकण और गोवा क्षेत्र के कुछ स्थानों पर भी इसी तरह की स्थिति रहने की संभावना है।