राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री, जनरल फान वान गियांग के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा की और इस क्षेत्र में आपसी जुड़ाव को और मजबूत करने पर सहमति जताई। वियतनाम में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि दोनों नेताओं ने मौजूदा रक्षा सहयोग और संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। श्री डोभाल कल एक आधिकारिक दौरे पर हनोई पहुंचे। अपनी इस यात्रा के दौरान, वे वियतनामी नेताओं से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच ‘एनहैंस्ड कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ (विस्तृत व्यापक रणनीतिक साझेदारी) की समीक्षा करेंगे। यह यात्रा, मई 2026 में वियतनाम के राष्ट्रपति टो लैम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों के और ऊंचे स्तर पर पहुंचने के बाद हो रही है।
News On AIR | नवम्बर 2, 2026 1:49 अपराह्न
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हनोई में वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री से की मुलाकात