सितम्बर 26, 2026 5:25 अपराह्न

printer

रूस और यूक्रेन के बीच हवाई हमले तेज, यूक्रेन में 4 लोगों की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच हवाई हमले तेज होने के साथ यूक्रेन में चार लोग मारे गए हैं। रूस ने यूक्रेन पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों, ग्लाइड बमों और जेट-चालित ड्रोनों से हमला किया है। रूस ने कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले से एक डेटा सेंटर क्षतिग्रस्त हो गया है। यह मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और स्टारलिंक उपग्रह संचार प्रणालियों को सहायता प्रदान करता था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी कि रूस हर दिन युद्ध को और बढ़ा रहा है। उन्‍होंने अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से हस्‍तक्षेप की मांग की है।

इस बीच, यूक्रेन ने रूस के तेल रिफाइनरियों और औद्योगिक सुविधाओं पर ड्रोन हमले जारी रखे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला