अक्टूबर 30, 2026 9:14 अपराह्न

printer

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया भारतीय वायुसेना के नये उप प्रमुख नियुक्त

एयर मार्शल इंदरपाल सिंह वालिया को भारतीय वायुसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे पहली नवंबर, 2026 से अपना पदभार संभालेंगे। एयर मार्शल इंदरपाल सिंह इस समय पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के पद पर कार्यरत हैं। एयर मार्शल वालिया एक अनुभवी लड़ाकू विमान पायलट हैं और उन्हें 3 हजार 200 घंटे से अधिक विमान उड़ाने का अनुभव है।

वे मिग-27 स्क्वाड्रन, टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट और बरेली वायुसेना स्टेशन की कमान संभाल चुके हैं। उन्होंने एयर स्टाफ इंस्पेक्शन के निदेशक और जापान तथा दक्षिण कोरिया में रक्षा अताशे के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उन्हें वर्ष 2008 में वायु सेना पदक और 2018 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।