जुलाई 15, 2026 7:51 अपराह्न

printer

दिल्ली नगर निगम और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच समझौते पर हुए हस्ताक्षर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इसका उद्देश्य दिल्ली में मवेशियों के गोबर का वैज्ञानिक तरीके से इस्तेमाल करके कम्प्रेस्ड बायो-गैस संयंत्र लगाना है। इस पहल का उद्देश्य शहर की डेयरियों से निकलने वाले कचरे को यमुना नदी में बहने से रोकना है। इसके बजाय इस कचरे को बायोगैस और खाद में बदला जाएगा।

एनडीडीबी मॉडल के तहत, डेयरियों और गोशालाओं से गोबर को सीधे गैस और खाद संयंत्र तक पहुंचाया जाएगा। यमुना के किनारे कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन भी किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

दिल्ली नगर निगम के मेयर प्रवेश वाही और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मीनेश सी. शाह ने समझौते के दास्‍तावेज का आदान-प्रदान किया।