नवम्बर 29, 2026 10:59 पूर्वाह्न

printer

अफगानिस्‍तान: कुनार प्रांत में एक स्‍कूल के नजदीक विस्‍फोट में दस छात्रों की मौत, 110 घायल

अफगानिस्‍तान में कल कुनार प्रांत में एक स्‍कूल के नजदीक विस्‍फोट में दस विद्यार्थियों की मृत्‍यु हो गई और 110 घायल हो गए। घायलों में से पन्‍द्रह लोग अभी अस्‍पताल में है, जबकि बाकि लोगों को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। प्रारम्भिक जांच में पाया गया कि नजदीकी खनन कम्‍पनियों के विस्‍फोटक डीपो में लापरवाही से ये विस्‍फोट हुआ।