सितम्बर 21, 2026 5:36 अपराह्न

printer

अफ़गानिस्तान: पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कुनार और पक्तिका में पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा की

अफ़गानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करज़ई ने कुनार और पक्तिका में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की और इसे अफ़गानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री करज़ई ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पाकिस्तान के हवाई हमलों में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने कहा कि अफ़गानिस्तान के बारे में गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान को वर्तमान सुरक्षा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

तालिबान अधिकारियों ने कहा है कि इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। इससे पहले तालिबान ने पाकिस्तानी हवाई हमलों की निंदा की और चेतावनी दी कि वे इन हमलों का उचित जवाब देंगे। इन हमलों में अफ़गान क्षेत्र और नागरिकों को निशाना बनाया गया। तालिबान ने पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वे अपने देश में सुरक्षा विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए अफ़गान पर हमले कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला