जून 12, 2026 8:38 अपराह्न

printer

एएआईबी ने एयर इंडिया एआई-171 दुर्घटना की स्वतंत्र और साक्ष्य-आधारित जांच की प्रतिबद्धता दोहराई

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की स्वतंत्र, निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित जांच करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले साल अहमदाबाद में इस दुखद दुर्घटना को आज एक साल पूरा हो गया है। एएआईबी ने जांच की प्रगति पर अंतरिम बयान जारी करते हुए कहा है कि सभी जांच गतिविधियां पूरी होने और आवश्यक अंतरराष्ट्रीय समीक्षा के बाद अंतिम रिपोर्ट जारी की जाएगी। जांच का एकमात्र उद्देश्य सबक और सुरक्षा संबंधी सिफारिशें तैयार करके विमानन सुरक्षा को बढ़ाना है, किसी पर दोषारोपण करना या जिम्मेदारी तय करना नहीं। एएआईबी ने मीडिया और लोगों सहित सभी हितधारकों से आग्रह किया है कि जांच जारी रहने के दौरान अटकलों या जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने से बचें।

नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार एएआईबी की जांच नियमों और मानकों के अनुसार जारी है। दुर्घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट पिछले वर्ष जुलाई में जारी की गई थी।