बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलकर बुधवार को आंध्रप्रदेश के तट से टकराने की आशंका है। इसे देखते हुए उडीसा में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने बचाव के लिए 302 टीमें तैयार रखी हैं।
दक्षिणी ओडिशा के पांच जिलों में बुधवार और गुरुवार को शिक्षा संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। दक्षिणी ओडिशा में अत्यधिक वर्षा का अनुमान है। खेतों में धान की फसल, सब्जियों और अन्य कृषि कार्यों पर इसका असर पड़ सकता है।