अक्टूबर 3, 2026 8:56 अपराह्न

printer

कर्नाटक में सूखे की स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय केंद्रीय दल बेंगलुरु पहुंचा

कर्नाटक में सूखे की स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय केंद्रीय दल आज बेंगलुरु पहुंचा। कृषि मंत्रालय के संयुक्त सचिव अजीत कुमार साहू के नेतृत्व में यह दल 6 अक्टूबर तक सूखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा। यह दल तुमकुरु, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, बल्लारी, मैसूरु, चामराजनगर, मांड्या, यादगीर, रायचूर, बागलकोट और कोप्पल का दौरा करके फसल क्षति और सूखा प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की परेशानी का आकलन करेगा। केंद्रीय दल से परामर्श करते हुए मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने एनडीआरएफ मानदंडों के अनुसार सात हजार करोड़ रुपये से अधिक की सूखा राहत की मांग की। उन्होंने दल को बताया कि कर्नाटक के 240 तालुकों में से 217 को सूखा प्रभावित घोषित किया गया है और वर्तमान में 177 तालुकों के लिए केंद्रीय राहत की मांग की जा रही है।