सितम्बर 24, 2026 9:19 अपराह्न

printer

अमरीका में एक संघीय न्यायाधीश ने व्हाइट हाउस परिसर में तीन समाचार चैनलों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को अस्थायी रूप से रोका

अमरीका में एक संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रम्प द्वारा व्हाइट हाउस परिसर में तीन समाचार चैनलों के प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को अस्थायी रूप से रोक दिया है। न्यायाधीश ने आज आदेश दिया कि सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको को व्हाइट हाउस परिसर में प्रवेश की अनुमति बहाल की जाए। श्री ट्रम्प ने घोषणा की थी कि वे उन चैनलों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं जो उनके अनुसार “फर्जी खबरें” फैला रहे थे। बाद में उन्होंने तर्क दिया कि उनकी रिपोर्टिंग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा थी। इन चैनलों ने संयुक्त रूप से दायर मुकदमे में तर्क दिया कि यह प्रतिबंध प्रथम संशोधन का घोर उल्लंघन है क्योंकि यह उनकी कवरेज की सामग्री के आधार पर उन्हें निशाना बनाता है। अपने फैसले में, अमरीका के जिला न्यायाधीश टिमोथी केली ने व्हाइट हाउस को तीनों चैनलों को प्रवेश की अनुमति तुरंत बहाल करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास ऐसे आचरण के लिए स्पष्ट मानक होने चाहिए जिनके आधार पर प्रेस पास रद्द किया जा सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला