महाराष्ट्र की 50 महिला उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल सिंगापुर में आयोजित ‘नमस्ते भारत 2026’ प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहा है। इस प्रदर्शनी में भारतीय हस्तशिल्प, कपड़े, आभूषण, पारंपरिक खाद्य पदार्थ और मोटे अनाज से बने उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले ने महिला उद्यमियों का स्वागत करते हुए कहा कि सिंगापुर के माध्यम से भारतीय उत्पादों को एशिया के व्यापक बाजार तक पहुंचाने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और सिंगापुर देश के बड़े शहरों के अलावा अन्य क्षेत्रों के साथ भी व्यापारिक संपर्क मजबूत करने के प्रयास कर रहे हैं।
22 से 25 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में भारत के करीब 150 प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं। प्रदर्शनी में 10 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।