जुलाई 15, 2026 6:35 अपराह्न

printer

भारत-ब्रिटेन आर्थिक और व्यापार समझौते के तहत पंजाब से रवाना की गई रेडीमेड वस्त्र की खेप

भारत-ब्रिटेन आर्थिक और व्यापार समझौते के अंतर्गत आज ब्रिटेन को पंजाब के अमृतसर और लुधियाना से रेडीमेड वस्त्र और ऊनी तथा वर्स्टेड धागे की खेप रवाना की गई। यह समझौता आज से लागू हो गया है।

यह समझौता ब्रिटेन को भारत के लगभग 99 प्रतिशत निर्यात के लिए बिना किसी शुल्क के बाजार में पहुंच सुनिश्चित करता है। 137 सेवा उप-क्षेत्रों में अवसरों का विस्तार करता है और वस्त्र, चमड़ा, इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल्स और एमएसएमई सहित प्रमुख क्षेत्रों को बढ़ावा देता है।