सितम्बर 9, 2026 10:08 अपराह्न

printer

भारतीय वायु सेना का 8वां विमान 35 टन राहत सामाग्री लेकर काठमांडू रवाना

भारतीय वायु सेना का आठवां विमान 35 टन राहत और बचाव का सामान लेकर नेपाल के काठमांडू के लिए रवाना हो गया है। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि इस मदद में एनडीआरएफ का सामान, बचाव कार्य का उपकरण, फोरेंसिक का सामान और सेना की टीम के लिए ज़रूरी सामान शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि भारत अपने राहत और बचाव कार्य जारी रखे हुए है।