अप्रैल 23, 2026 9:08 अपराह्न | Tamil Nadu Assembly elections

printer

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव में 84.7 % मतदान दर्ज

 

 

तमिलनाडु में आज एक ही चरण में हुए विधानसभा चुनाव में कुल पांच करोड़ 75 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद राज्‍य में यह पहला चुनाव था। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्‍य में इस बार 84.73 प्रतिशत मतदान हुआ जो कि एक रिकॉर्ड है।