स्पेन के टोलेडो प्रांत में आज दो तेज रफ्तार रेलगाड़ियों की टक्कर में मरने वालों की संख्या बढकर 68 हो गई है। स्पेन के रेल अवसंरचना संचालक के अनुसार, सरकारी रेलवे कंपनी रेनफे द्वारा संचालित तीन सौ 97 यात्रियों वाली एक रेलगाड़ी, मैड्रिड-सेविले रूट पर निजी रेल कंपनी इर्यो द्वारा संचालित एक सौ 47 यात्रियों वाली ट्रेन के पिछले हिस्से से टकराने से यह घटना हुई। इसके बाद आपातकालीन दल क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
हादसे के बाद मैड्रिड, सियुदाद रियल और आंदालुसिया के बीच रेल सेवाएं निलंबित कर दी गईं। कैस्टिला-ला मांचा क्षेत्रीय सरकार की प्रवक्ता एस्थर पैडिला ने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।