राजस्थान के चुरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र के दादरेवा गांव के पास आज सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और एक बच्ची घायल हो गई। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब एक कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। कार में दो बच्चों सहित सात लोग सवार थे। वे तारानगर के पास सोमसीसर गांव के निवासी थे और गुरुग्राम जा रहे थे। दुर्घटना में परिवार के पांच सदस्यों और कार चालक की मौत हो गई। घायल बच्ची का सादुलपुर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फोन पर घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
News On AIR | अक्टूबर 24, 2026 4:03 अपराह्न
राजस्थान के चुरू जिले में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत