नेपाल में गंडकी प्रांत में आज एक बस के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, काठमांडू जा रही इस बस में चालक समेत 18 यात्री सवार थे। नवलपरासी जिले के दाउन्ने इलाके में बस पलट गई। घायलों को इलाज के लिए प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया है।
News On AIR | अक्टूबर 3, 2026 1:41 अपराह्न
नेपाल के गंडकी प्रांत में बस पलटने से 6 लोगों की मौत, 10 घायल