अक्टूबर 31, 2026 1:39 अपराह्न

printer

एमटी अल मायदा पर फारस की खाड़ी में हमला, 6 भारतीय नाविक भी थे सवार

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बताया है कि मार्शल द्वीप समूह के ध्वज वाले एलएनजी वाहक जहाज एमटी अल मायदा पर कल फारस की खाड़ी में मिसाइल से हमला हुआ। जहाज पर छह भारतीय नाविक सवार थे। श्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि सभी छह भारतीय नाविक सहित जहाज के चालक दल के सभी 25 सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भारत स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में है।