अक्टूबर 19, 2026 9:19 अपराह्न

printer

यमन की सेना के शिविर पर हूती विद्रोहियों के हमले में 53 सैनिकों की मौत

यमन के सैन्य अधिकारियों के अनुसार, ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने आज देश के दक्षिणी शबवा प्रांत में एक सैन्य शिविर पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस हमले में 53 सैनिकों की मौत हो गई और लगभग दो सौ सैनिक घायल हो गए। वर्ष 2022 में हुए संघर्षविराम के कमजोर पड़ने के साथ लड़ाई तेज हो गई है।