नवम्बर 14, 2026 10:11 अपराह्न

printer

49वां आसियान शिखर सम्मेलन और संबंधित बैठकें कल मनीला में शुरू होंगी

49वाँ आसियान शिखर सम्मेलन और इससे जुड़ी बैठकें कल फिलीपींस की राजधानी मनीला में शुरू होंगी। फिलीपींस वर्ष 2026 के लिए आसियान की अध्यक्षता कर रहा है। इस वर्ष सम्मेलन का विषय है हमारा भविष्य, मिलकर संवारना। आसियान सदस्य देशों और साझेदार देशों के नेता क्षेत्रीय सहयोग, व्यापार, सुरक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 और 17 नवंबर को फिलीपींस की यात्रा करेंगे। इस दौरान वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री की इस यात्रा से आसियान देशों के साथ भारत की साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले, फिलीपींस की विदेश मंत्री थेरेसा लजारो ने भारत और फिलीपींस के संबंधों को अच्छा बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर पहले भी द्विपक्षीय बैठकें कर चुके हैं और भविष्य में भी इस तरह की बातचीत जारी रहेगी।

भारत और आसियान के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस सम्मेलन से भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है।