अक्टूबर 31, 2026 11:41 पूर्वाह्न

printer

490 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया

विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के 490 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2026 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। यह पदक उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने, पुलिसकर्मियों में उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से दिया जाता है। 

गृह मंत्रालय के अनुसार, केन्‍द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की शुरुआत पहली फरवरी 2024 को की गई थी। यह पदक पुलिस बलों, सुरक्षा संगठनों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड, असम राइफल्स और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों को उल्‍लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। इस पदक की घोषणा हर वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाती है।