पाकिस्तान के पेशावर में आज एक निजी विद्यालय की छत गिरने से 34 विद्यार्थियों और एक शिक्षक की मौत हो गई। पेशावर के पुलिस प्रमुख मियां सईद ने बताया कि यह हादसा शहर के घनी आबादी वाले इलाके दीर कॉलोनी में हुआ।
पुलिस के अनुसार, तीन मंजिला इमारत की छत का निर्माण ठीक से नहीं किया गया था।