अक्टूबर 6, 2026 2:23 अपराह्न

printer

नाइजीरियाई सैन्य विमान दुर्घटना में 32 लोगों की मौत

नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 32 लोगों की मौत हो गई। इनमें 25 यात्री और चालक दल के सात सदस्य शामिल हैं।

राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने हादसे की पुष्टि करते हुए नाइजीरियाई वायुसेना को दुर्घटना के कारणों की तत्काल और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। विमानन मंत्री फेस्टस केयामो ने बताया कि वायुसेना का एटीआर-42 विमान कल नियमित मिशन पर था, तभी हवाई यातायात नियंत्रकों का उससे संपर्क टूट गया। बाद में विमान का मलबा दक्षिण-पश्चिमी नाइजीरिया के तटीय शहर इग्बोकोडा के पास मिला। यह इलाका एक नौसैनिक अड्डे के नजदीक है। इसके बाद खोज और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया।