चेन्नई के पास महाबलीपुरम में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 31वीं दक्षिण क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चा की और क्षेत्र की प्रगति, विकास और हितों से जुड़े साझा मुद्दों तथा प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, केरलम के मुख्यमंत्री सतीशन, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शामिल हुए। पुडुचेरी के उपराज्यपाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल, लक्षद्वीप के प्रशासक और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कोष, बुनियादी ढ़ांचे, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय सुरक्षा के मामलों में सहकारी संघवाद पर बल दिया गया। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में शामिल नेताओं ने चर्चा को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संतोष ज़ाहिर किया।