अक्टूबर 16, 2026 7:42 अपराह्न

printer

अमरीका के ओरेगन राज्य के प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी में 3 बच्चों और 1 शिक्षक की मौत

अमरीका के ओरेगन राज्य के प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी में तीन बच्चों और एक शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कल दोपहर 16 वर्षीय हमलावर जबरन बेंड शहर के सिल्वर रेल प्राथमिक विद्यालय में घुस गया। घटना में मारे गए बच्चों की उम्र पांच, आठ और ग्यारह वर्ष थी। विद्यालय के अंदर समुदाय के एक सदस्‍य द्वारा हमलावर का सामना करने के बाद उसकी भी मौत हो गई। ओरेगन की गवर्नर टीना कोटेक ने हस्तक्षेप करने और जानमाल के और अधिक नुकसान को रोकने में मदद करने के लिए समुदाय के सदस्यों की सराहना की।