अप्रैल 18, 2026 7:38 अपराह्न | LPG cylinder black marketing

printer

दिल्ली: एलपीजी सिलेंडर के काला बाज़ारी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एलपीजी सिलेंडर के काला बाज़ारी मामले में शाहीन बाग क्षेत्र से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास 108 एलपीजी सिलेंडर और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे 2 वाहन बरामद किए गए है। पुलिस ने बताया कि यह अवैध कारोबार न केवल गैस की कृत्रिम कमी पैदा कर रहा था, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बना हुआ था। मामले में आगे की जांच जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला