सितम्बर 28, 2026 10:31 अपराह्न

printer

भारत और इथियोपिया के बीच दूसरी संयुक्त रक्षा सहयोग बैठक का आयोजन

भारत और इथियोपिया ने आज इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में दूसरी संयुक्त रक्षा सहयोग बैठक की। दोनों देशों ने सैन्य प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास, चिकित्सा सहयोग, शांति स्थापना और रक्षा उद्योग सहित आपसी हित के क्षेत्रों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण संस्थानों के कर्मियों के आदान-प्रदान, रक्षा उत्पादन में संयुक्त उद्यम की संभावनाएं तलाशने, प्रतिनिधिमंडल स्तर की यात्राओं और अनुभव साझा करने के माध्‍यम से रक्षा सहयोग को और व्यापक तथा मजबूत बनाने पर सहमति जताई।

मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत-इथियोपिया रक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण कदम है और दोनों देशों की मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करती है। इथियोपिया भारत का एक महत्वपूर्ण रक्षा साझेदार है और दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी वर्ष 1958 से चली आ रही है।