अक्टूबर 9, 2026 6:17 अपराह्न

printer

तंजानिया में यात्री बस और लकड़ी से भरे ट्रक की टक्कर के बाद आग लगने से 28 लोगों की मौत

तंजानिया में आज सुबह एक यात्री बस और लकड़ी से भरे ट्रक की टक्कर के बाद बस में आग लग गई। इस हादसे में लगभग 28 लोगों की मौत हो गई।
 
मोरोगोरो क्षेत्र के अग्निशमन और बचाव दल के कार्यवाहक कमांडर के अनुसार, यह हादसा मोरोगोरो-दर एस सलाम राजमार्ग पर हुआ, जब बस दर एस सलाम से म्बेया जा रही थी।