नवम्बर 16, 2026 11:26 पूर्वाह्न

printer

स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में दो दिनों में पहुंचे 2,200 प्रवासी

स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में पिछले दो दिनों में नौकाओं से करीब 2,200 प्रवासी पहुंचे हैं। इससे अटलांटिक समुद्री मार्ग पर बढ़ते प्रवासन संकट को लेकर चिंता फिर बढ़ गई है।

स्पेन की समुद्री बचाव सेवा ने एक हजार 324 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इनमें से अधिकांश प्रवासी एल हिएरो द्वीप पहुंचे।

अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी तट के पास स्थित कैनरी द्वीप समूह पश्चिम अफ्रीका से आने वाले प्रवासियों के लिए प्रवेश का एक प्रमुख मार्ग बना हुआ है। ये प्रवासी छोटी और अस्थायी नौकाओं के जरिए जोखिम भरी अटलांटिक समुद्री यात्रा करते हैं।

स्पेन के गृह मंत्रालय के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर के बीच समुद्र के रास्ते देश पहुंचे 28 हजार से अधिक प्रवासियों में से 13 हजार से ज्यादा कैनरी द्वीप समूह पहुंचे हैं।

अफ्रीका में सहारा के निचले क्षेत्रों से आने वाले लोगों के कारण प्रवासियों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने से स्पेन ने इस सप्ताह की शुरुआत में कैनरी द्वीप समूह में प्रवासन आपातकाल घोषित किया था।