अक्टूबर 25, 2026 4:30 अपराह्न

printer

केन्या में सड़क हादसे में 22 लोगों की मौत

केन्या में एक बस और ट्रक की टक्कर में 22 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना आज सुबह राजधानी नैरोबी और मोम्बासा को जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई। राष्ट्रीय परिवहन और सुरक्षा प्राधिकरण ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।