अक्टूबर 4, 2026 4:56 अपराह्न

printer

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान खेलों की मशाल और ध्वज 2030 एशियाई खेलों के मेजबान कतर को सौंपे गए।

समापन समारोह में निशानेबाजी में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाली नीरू ढांडा ने ध्वजवाहक के रूप में भारतीय दल का नेतृत्‍व किया।

भारत ने खेलों में 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य सहित 85 पदक के साथ तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।