सितम्बर 10, 2026 5:43 अपराह्न

printer

चीन के चिंगदाओ में विदेशी ध्वज वाले मालवाहक जहाज में आग, 20 लोगों की मौत

चीन के पूर्वी बंदरगाह शहर चिंगदाओ में आज मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी ध्वज वाले मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। सरकारी प्रसारक सीसीटीवी के अनुसार आग सुबह करीब 11 बजकर 15 मिनट पर लगी।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने खोज और बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आग लगने के कारणों की जल्द जांच करने को भी कहा है। जहाज लाइबेरिया के ध्वज वाला बल्क कैरियर ‘ओशन मेलोडी’ है।