जुलाई 9, 2026 10:21 पूर्वाह्न

printer

17 वर्षीय अश्वथ एस. बने भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर

कन्याकुमारी के 17 वर्षीय अश्वथ एस. पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन में अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल करते हुए भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

अंतिम दौर में अश्वथ ने काले मोहरों से खेलते हुए अमरीका के कन्नन वैद्यनाथन को हराकर ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया। उन्होंने 9 राउंड में 7 अंक प्राप्त करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।