नवम्बर 16, 2026 4:43 अपराह्न

printer

दक्षिण अफ्रीका में एक ही दिन हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में 17 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका में एक ही दिन हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि पीटरमैरिट्जबर्ग शहर के बाहरी इलाके स्वीटवाटर्स में एक वाहन के अंदर आठ लोगों के शव मिले। पुलिस ने कहा कि कल हुई इस घटना में मारे गए लोगों की पहचान और संदिग्धों का पता तत्काल नहीं चल सका है। वहीं, राजधानी प्रिटोरिया के निकट जेफ्सविल की एक अनधिकृत बस्ती में झोपड़ी के अंदर नौ लोगों के शव मिले हैं। सभी की मौत गोली लगने से हुई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की यह घटना कल रात हुई।