अक्टूबर 3, 2026 8:29 अपराह्न

printer

केन्या के तटीय शहर मोम्बासा जाने वाले राजमार्ग पर कई वाहनों की टक्कर में 17 लोगों की मौत

केन्या के तटीय शहर मोम्बासा जाने वाले राजमार्ग पर आज कई वाहनों की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर लोग प्रार्थना स्थल जा रहे तीर्थयात्री थे। पुलिस के अनुसार, सलामा इलाके में यह हादसा उस समय हुआ, जब एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। वैन चालक और 16 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। तीर्थयात्री केन्या की राजधानी नैरोबी के पश्चिम में नकुरु काउंटी स्थित एक प्रार्थना स्थल जा रहे थे। राष्ट्रपति विलियम रूटो ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।