पाकिस्तान में पंजाब और सिंध प्रांतों में अलग-अलग सड़क हादसों में 16 लोगों की मौत और 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
पंजाब प्रांत के सरदारगढ़ इलाके में एक शादी समारोह में शामिल मेहमानों को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की तेज रफ्तार ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हुई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दूसरा हादसा सिंध प्रांत के जैकबाबाद जिले के थाल शहर में हुआ। लाहौर जा रही एक यात्री बस तेज रफ्तार के कारण सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में नौ यात्रियों की मौत हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां चार की हालत गंभीर है।